google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान,महासमुंद नगर पालिका से नगर पालिक निगम.......

Aug 20, 2023
1 min read

























































इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों के लिए बड़ी घोषणा की | उन्होंने महासमुंद नगर पालिका को नगर पालिका निगम बनाने के साथ ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की. इसके साथ महासमुंद में कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण को अगले वर्ष के बजट में शामिल करने का भी ऐलान किया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिले में 704 करोड़ रुपए के 224 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया. इनमें 71 करोड़ 08 लाख रुपए लागत के 132 कार्यों का लोकार्पण और 632 करोड़ 88 लाख रुपए लागत के 92 कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास किया |

समारोह में प्रदेश की 18 नयी तहसीलों और 13 नये अनुविभागीय कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है. इन्हें मिलाकार प्रदेश में अब 250 तहसीलें और 122 अनुविभाग हो जाएंगे. पौने पांच सालों में 6 नए जिलों का गठन किया है. प्रदेश में जिलों की संख्या 33 हो चुकी है |

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहले प्रदेश में सिर्फ 6 मेडिकल कालेज थे, हमने चार नए मेडिकल कॉलेज, जिनमें एक का अधिग्रहण किया और अब प्रदेश में चार और नए मेडिकल कॉलेज गीदम, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, मनेन्द्रगढ़ में खोलने जा रहे हैं | इस तरह से अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html