google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह छठ पूजा कार्यक्रम में महादेव घाट पर शामिल हुए.

Nov 20, 2023
2 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर, नवम्बर 19, 2023: -

चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन छठ व्रती महादेव घाट पर रविवार दिनांक 19 नवम्बर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया । 10,000 से अधिक छठ व्रती इस वर्ष महादेव घाट पर भगवन भास्कर को अर्घ्य दिया । कल दिनांक नवम्बर 20 दिन सोमवार सुबह को उषा अर्घ्य दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रायपुर लोक सभा सदस्य सुनील सोनी, विधायक विकास उपाध्याय, मेयर ऐजाज़ ढेबर, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, कांग्रेस नेता आर पी सिंह एवं अन्य गण्यमान महादेव घाट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में रविवार संध्या को शामिल हुए। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह एवं समिति के अन्य सदस्य के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार संध्या को छठ व्रती ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। उषा अर्घ्य सोमवार नवम्बर 20 को होगा। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम के सहयोग से महादेव घाट की सफाई की गयी है और महादेव घाट को सजाया गया। रायपुर शहर में 50 से अधिक तालाबों के किनारे छठ मनाया जा रहा है ।

समिति के द्वारा महादेव घाट की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है । महादेव घाट को पूरी तरह से सजाया गया है। पार्किंग, लाइटिंग, व्रती के लिए कपड़ा चेंजिंग रूम एवं अन्य प्रकार कि व्यवस्था किया गया है । समिति के द्वारा सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की गयी है । इस वर्ष 1 लाख से अधिक श्रद्धालु महादेव घाट पर जुटे ।


छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति के द्वारा महादेव घाट पर सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन कल रविवार नवम्बर 19 को किया गया । इस भजन संध्या में, रायपुर के रहनेवाले युवा संगीतकार और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल बैंड, प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका हेमा पांडेय और उनकी दोनो बहनें करीना पाण्डेय व सविता पाण्डेय , भोजपुरी लोक गायक एवं सुर संग्राम विजेता अलोक कुमार, छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों के द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति की गयी। अंतर्राष्ट्रीय डांस ग्रुप धरोहर कला संगम संस्था प्रागराज के कलाकार सोनाली और तरुण चोपड़ा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की । समिति के द्वारा कल रविवार 19 नवम्बर को खारुन नदी के महादेव घाट पर हजारों दीपों से भव्य संध्या आरती आयोजित की गयी । समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन 20 नवम्बर की सुबह महादेव घाट पर किया जायेगा ।


रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, शशि सिंह, परमानन्द सिंह, रामकुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, बृजेश सिंह, रामविलास सिंह, अजय शर्मा, जयंत सिंह, पंकज चौधरी, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, सरोज सिंह, संजय सिंह, वेद नारायण ,अनिल सिंह, मदन विश्वकर्मा, संजय तिवारी, संजीव सिंह, राकेश सिंह, एवं समिति के अन्य सदस्य महादेव घाट पर छठ पूजा को भव्य बनाने में अपना सहयोग दिया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html