google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर साधा निशाना....

Nov 8, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां जोरों से प्रचार प्रसार कर रही है. इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे. जहां सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा किया |

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के तेंदुआ में आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है. वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो गया है, पहले चरण के चुनाव में राजनांदगांव में रमन सिंह का बोरिया बिस्तर बंध गया है, वो चुनाव हार रहे हैं. रमन सिंह जैसे व्यक्ति को चुनाव हारना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सबको ठगा, गरीबी बढ़ी, कुपोषण बढ़ा, सड़ा हुआ मोबाइल बांटा, सब में कमीशन खाकर चाऊंर वाले बाबा बने थे. इसके साथ ही सीएम बघेल ने रामदेव बाबा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आंख चपका कर नकली तेल को बेच देते थे. वे 5 साल पहले छत्तीसगढ़ आये थे फिर नहीं आये |


सीएम बघेल ने आगे कहा कि आज ही के दिन कानन पेंडारी में नसबन्दी कांड हुआ था, जहां कई महिलाओं की मौत हो गई थी. कमीशन खोरी के कारण नसबंदी, गर्भाशय, अंख फोड़वाकांड में कई लोगों की मौत हो गई |


भाजपा सांसद रवि किशन के आवास वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह ने मुझे पंडरिया में चुनौती दी थी और मैंने कहा था कि स्थान और समय दोनों आप तय कर लीजिए. भूपेश बघेल चुनौती से घबराता नहीं है. बहस के लिए हम तैयार है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html