संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह कल मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल...
- ANIS LALA DANI

- Jan 14, 2024
- 2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
बुधवार इंडोर स्टेडियम में होगा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह
पदाधिकारियों संग संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया : जयंती पटेल
हालिया संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जिसमे भाजपा के 54 विधायक जीत कर आए 5 वर्ष विपक्ष में रहने के पश्चात भाजपा ने जबरजस्त वापसी करते हुए पुनः छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई और बकौल भाजपा यह कोई अप्रत्याशित जीत नही वरन भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता की अथक मेहनत का प्रतिफल है भाजपा कार्यकर्ता लगातार 5 वर्ष कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से संघर्ष करता रहा कार्यक्रतो ने सैकड़ों आंदोलन और संगठनात्मक निर्देशों का अक्षरशः पालन कर सरकार बनाने में अपना सर्वस्व झोंक दिया ऐसे में सरकार बनने के पश्चात सर्वप्रथम बधाई का पात्र छत्तीसगढ़ का एक एक भाजपा कार्यकर्ता है ।

जिसको ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन कर कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त करने का कार्यक्रम आयोजित कर रही है बुधवार दोपहर 11 बजे से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित उपमुख्यमंत्री गण और संभाग प्रभारी की उपस्थिति रहेगी जिसको लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का जायजा लिया एवं कार्यक्रम की भव्यता के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया गया |

बैठक में विशेष रूप से संभाग प्रभारी सौरभ सिंह , सहप्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित रहे जयंती पटेल ने कहा की कार्यकर्ताओ ने अथक मेहनत करके पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार बनाई और प्रदेश में सुशासन की स्थापना के लिए तन मन और धन हर प्रकार से अपना समर्पण दिया भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ का भाजपा नेतृत्व आभारी है और इसी के मद्देनजर भाजपा नेतृत्व ने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह करने का निर्णय लिया कल मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यकर्ताओ का अभिनंदन और सम्मान किया जायेगा जिसकी तैयारियों का जायजा लेने हम सभी जिला और संभाग पदाधिकारी आज इंडोर स्टेडियम में जुटे थे |





.jpg)







