मुख्यमंत्री शिवराज ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विधानसभा चुनाव प्रचार करने बुरहानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक अलग अंदाज में नजर आए। यहां शिवराज ने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ न सिर्फ भोजन किया बल्कि महिलाओं और बच्चियों को अपने हाथों से भोजन कराया।
बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री चौहान चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने चुनावी मंच को साझा करने से पहले पार्टी की महिला कार्यकओं से मुलाकात की और महिलाओं और कन्याओं के साथ रोटी, भाजी और चटनी खाई। भोजन करते और कराते शिवराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ ही बच्चियों के बीच में जमीन पर बैठे हैं और अपनत्व के साथ भोजन कर रहे हैं। इस बीच शिवराज उनसे बात करते हुए अपने हाथों से निवाला खिलाते नजर आते हैं। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और कन्याओं के साथ भोजन करने के बाद मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, कि चटनी-रोटी खाकर ऐसा लगा कि देवता भी इतना स्वादिष्ट भोजन क्या कर पाते होंगें,
इसमें मेरी बहनों का प्यार मिला हुआ था, इसलिए भोजन इतना स्वादिष्ट था। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मैंने मंजू दादू से कहा था कि उनका सम्मान सुनिश्चित करुंगा, आज वो प्रत्याशी हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह सुमित्रा कास्डेकर को भी वचन देता हूं। चुनाव प्रचार करने बुरहानपुर पहुंचे शिवराज ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दमोह दौरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ की दुकान खोलने आज कांग्रेस की एक नेत्री दमोह आईं हुई हैं। वैसे काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है बार-बार नहीं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments