google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.....पढ़ें पूरी खबर

Aug 3, 2023
2 min read


























पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :-

  • विशेष अतिथि रिटायर्ड चीफ जस्टिस रमेश ऐस गर्ग

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर शाखा ने मिलकर कर रहें हैं स्टूडेंट्स नेशनल कांफ्रेंस का अयोजन 5 एवं 6 अगस्त को

  • चार्टर्ड एकाउंटेंट छात्रों का महाकुंभ का अयोजन रायपुर शहर के दिन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में.

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे 06 अगस्त को

  • मुख्य वक्ता एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम एक्टिंग मुख्य न्यायधीश एवम गुवाहाटी हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश रहे श्री रमेश गर्ग जी दोनो दिन उपस्थित रहेंगे

1500 से ज्यादा छात्र के उपस्थित रहने की उम्मीद, अभी तक 1300 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया कि रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर शाखा ने मिलकर स्टूडेंट्स नेशनल कांफ्रेंस का अयोजन करने जा रही है। रायपुर शाखा के अध्यक्ष रवि ग्वालानी, स्टूडेंट्स विंग की अध्यक्ष रश्मि भांगला, सचिव विकास गोलछा ने बताया कि 05 एवं 06 अगस्त को रायपुर शहर के साइंस कॉलेज स्थित दिन दयाल उपाधाय्य ऑडिटोरियम में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से छात्र एकत्रित होंगे, जिसमें पेपर प्रेजेंटेशन देने पूरे देश भर से चयनित छात्र आएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित होंगे एवं छात्रों को संबोधित करेंगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत तलाती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम एक्टिंग चीफ जस्टिस रमेश गर्ग जी शिरकत करेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि प्रदेश के मुखिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम एक्टिंग चीफ जस्टिस एक साथ मंच साझा करेंगे।

इस कांफ्रेंस में ज्ञान का गंगा बहेगी, सीए समुदाय की जानी मानी हस्ती जय छेरा जो की मूलतः सूरत शहर से हैं, विजय सारदा जो की पुणे से हैं, दयानिवास शर्मा मूलतः हैदराबाद से हैं, मंगेश किनरे मुंबई से, केमिशा सोनी इंदौर से, अभय छाजेड़ भोपाल से, किशोर बरडिया रायपुर, मनीषा बियानी रांची से,रिद्धि जैन रायपुर, राहुल बत्रा भिलाई से बतौर वक्ता इस अयोजन में आएंगे।

पूरे भारत में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले AIR 1 रहे भ्रमर जैन भी कार्यक्रम में शामिल होंगें एवं बच्चों को एग्जाम पास करने के टिप्स देंगे। अयोजन में इनकम टैक्स, ऑडिट, अकाउंटिंग, नवीन उद्योग की स्थापना, जी.एस.टी, अंतरराष्ट्रीय अकाउंटिंग, कॉस्ट एवं फाइनेंस, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, आदि विषयों पर वक्ता एवम पेपर प्रेजेंटर्स अपनी बात रखेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी मंत्री, रायपुर शहर के सभी विधायक, प्रदेश के निगम एवम मंडल अध्यक्ष को भी इस अयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html