पुरी में आज छत्तीसा निजोगा बैठक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पुरी- सोमवार को रिपोर्ट में कहा गया, छत्तीसा निजोगा बैठक पुरी में होगी । बैठक में सभी निजोगों के सेवायत मौजूद रहेंगे. उक्त बैठक शाम 5 बजे पुरी के नीलाद्रि भक्ति भवन में होगी. मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास करेंगे |
आयोजित 8 नवंबर को नीति उप समिति की बैठक में पाहिली भोग, धनु संक्रांति की नीति आज छत्तीसा निजोगा की बैठक में तय की जाएगी। नीति उप समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक पाहिली भोग के समय दोपहर 2 बजे मंदिर का पट खोला जायेगा |
31 दिसंबर को नए साल की भीड़ के लिए और 16 जनवरी की रात धनु संक्रांति के लिए मंदिर बंद नहीं किया जा सकता है। 1 जनवरी से गुटखा पर प्रतिबंध और मर्यादित ड्रेस कोड लागू होगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments