google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जनजातीय संस्कृति, खेल, पर्यटन और औद्योगिक निवेश के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा छत्तीसगढ़....

47 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 के भव्य शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ जैसे समृद्ध संसाधनों और गौरवशाली संस्कृति वाले राज्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ कर रहा प्रगति: डॉ. मांडविया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी थी। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश उसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सलवाद के लिए चर्चित बस्तर अब खेल, पर्यटन, संस्कृति और विकास के नए केंद्रों के रूप में उभर रहा है।


सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य गठन के समय बुनियादी सुविधाओं की जो चुनौतियां थीं, उन्हें बीते वर्षों में सफलतापूर्वक दूर किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद का उन्मूलन हुआ है, जिससे बस्तर अब शांति और विश्वास के नए युग की ओर बढ़ रहा है।


उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना: प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 पक्के आवास तैयार हो रहे हैं।

  • कृषक उन्नति योजना: किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

  • महतारी वंदन योजना: 68 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है।

  • रामलला दर्शन योजना: अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन का लाभ ले चुके हैं।

  • स्वास्थ्य एवं शिक्षा: प्रदेश में अब शासकीय एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर कुल 21 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।


लोककला और पर्यटन का हो रहा संरक्षण: राजेश अग्रवाल

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पंडवानी, पंथी और ददरिया हमारी पहचान हैं। पंडवानी की महान साधिका दिवंगत तीजन बाई की स्मृति में राज्य अलंकरण की शुरुआत की गई है। साथ ही, चित्रकोट, सिरपुर, मैनपाट जैसे पर्यटन स्थलों के विकास से युवाओं और स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html