google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मनोज राजपूत स्टारर और उत्तम तिवारी द्वारा निर्देशित छत्तीसगढी फिल्म गांव के जीरो शहर म हिरो 9 फरवरी से पूरे प्रदेश में होगी रिलीज...

Feb 9, 2024
4 min read



































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- युवाओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगी ये फिल्म-मनोज राजपूत

बॉलीवुड एक्टर भगवान तिवारी सहित छग के बडे बडे अभिनेताओं ने निभाई है महती भूमिका

भिलाई। एम आर फिल्म्स के बेनर तले एवं विक्रम राजपूत द्वारा निर्मित व छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध निर्देशक उत्तम तिवारी के निर्देशन में बनी मनोज राजपूत, बॉलीवुड अभिनेता भगवान तिवारी, इशिका यादव, नेहा शुक्ला, इशानी घोष स्टारर फिल्म गांव के जीरो शहर म हिरो आगामी शुक्रवार 9 फरवरी को भिलाई के चन्द्रा, सूर्यामाल के पीव्हीआर मल्टीप्लेक्स, भिलाई तीन के मुक्ता एवं दुर्ग के अप्सरा, के शेरा शेरा और रायपुर के शयाम टॉकीज सहित पूरे छग में 34 सिनेमा घरो में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। उक्त जानकारी मनोज ले आउटस के संचालक एवं एम आर फिल्म्स के कोऑर्डिनेटर मनोज राजपूत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

फिल्म के हिरो मनोज राजपूत ने आगे बताया कि इस फिल्म में छत्तीसगढी, भोजपूरी व तेलगू फिल्मों के एक्टर प्रदीप शर्मा, हास्य के धमाका संजय महानंद, छत्तीसगढी फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र चौबे, अर्जुन परमार, पुष्पेन्द्र सिंह, उपासना वैष्णव, पप्पू चन्द्राकर, संजीव मुखर्जी सहित छॉलीवुड के कई बडे नामचीन अभिनेताओं ने काम किया है और इन सभी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के छग में लाखों लोग प्रशंसक है। उन्होंने आगे बताया कि यह फिल्म युवाओं को प्रेरणा देने वाली फिल्म है जो दुर्ग के धमधा विकासखंड के खजरी गांव के निवासी मनोज राजपूत के जीवन के संघर्ष की कहानी है जो एक गरीब परिवार से शहर आकर छोटा मोटा काम करते हुए किस प्रकार पहले एक बिल्डर्स के साथ ही बडे बिजनेस मैन बनते है और उसके बाद वे छॉलीवुड के हिरों बनते है।

उन्होंने आगे बताया कि मैं गांव गांव जा रहा हूं, और बच्चों व युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा हूं कि आप अपने आपको गांव में रहकर जीरो मत समझो आप वास्तव में हिरो हो और आप सब कुछकर सकते है, अब आपका कंफिडेंस होना चाहिए और आपका एक विजन होना चाहिए। जब कोई काम करता है तो उनके बारे में कई लोग पॉजेटिव बताते है और कई लोग निगेटिव बात करते है तो मैं किसी की परवाह नही करता जो मेरी तारीफ करते है तो मैं ज्यादा खुश नही होता बल्कि जो मेरी कमी निकालता है और बताता है तो उस समय मेरी उर्जा बाहर आ जाती है और मैं अपनी कमी को दूर करता हूं, मैं हमेशा चर्चाओं में रहता हूं, लोग मेरे बारे में कौन क्या कहता है उसकी परवाह नही करता हूं और मैं ये सोचता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं और कैसे आगे बढ सकता हूं। एक प्रशन का उत्तर देते हुए कहा कि जहां मुझे सबसे अधिक आनंद एक्षन का सीन करने में आया वहीं मुझे इस फिल्म में डांस करना सबसे कठिन लगा लेकिन फिर भी मैं प्रतिदिन तीन तीन, चार चार घंटा प्रेक्टिस करता था तब जाकर मैं फिल्म के गोनों का सफलतापूर्वक शूटिंग कर पाया। एक और सवाल की छॉलीवुड के बाद क्या राजनीति में भी कदम रखेंगे का जवाब देते हुए राजपूत ने कहा कि केवल राजनीति में जाकर ही समाजसेवा नही किया जा सकता है, बिना राजनीति के भी लोगों की सेवा और लोकहित में काम किया जा सकता है, बस आपकी सोच सेवाभावी हो।

मैं बिना राजनीति मे ंगये ही उरला और सिकालो भाठा में अपने फंड से कई काम करवाया हूं जिसके कारण मुझे समाजसेवी के रूप में जानते हैं। मैं बडी सोच रखता हूं और बडा दुश्मन बनाता हूं तभी तो मै। बडा बडा काम करता हूं। वहीं एक और प्रशन का उत्तर देते हुए कहा कि मेरी ये फिल्म इसलिए लोग देखेंगे क्योंकि यहां बनने वाली फिल्मे लव स्टोर पर आधारित रहती है लेकिन मेरी ये फिल्म प्रेरणा देने वाली फिल्म है कि लोग जीरो से हिरो कैसे बनते हैं और मुझे ये पूरा यकीन है कि इस फिल्म देखने के बाद इससे प्रेरणा लेकर कई युवा जीरो से हिरो बनेंगे। इसके आलवा इस फिल्म में छत्तीसगढिया सबसे बढिया गाने के साथ ही सभी 6 गाने सुपरहीट है और इसके अलावा इसमें बॉलीवुड के सुपर एक्टर भगवान तिवारी का पहली बार छत्तीसगढी फिल्म में बेहतरीन अभिनय देखने को मिलेगा वहीं इसमें एक्षन, रोमांस, कमेडी सहित वह सभी चीजों इस फिल्म में है जिसे दर्शक बेहद पसंद करते है। इसके अलावा ये फिल्म टेक्निकली बहुत मजबूत है।

राजपूत ने आगे कहा कि यह फिल्म सिर्फ फिल्म नही मेरे वास्तविक जीवन संघर्ष की कहानी है। अपने जीवनकाल में कई छोटे से लेकर बडे बडे मुशिकलों का सामना करके पिछले 15 सालों में किस प्रकार मैं एक सामान्य व्यक्ति से मनोज राजपूत किस प्रकार अपने आपको बिल्डर्स के रूप मेें खडा किया। इस संघर्ष की कहानी को बयान करने के लिए मेरे मन में हमेशा ख्याल आते रहता था जिसके फलस्वरूप मैं इस फिल्म का निर्माण किया। फिल्म में अब तक की सभी छत्तीसगढी फिल्मों की लागत से कई गुना अधिक लागत है जो करोडों में है। फिल्म का फिल्मांकन दुर्ग-भिलाई व छग के साथ ही कोलकाता, गोवा के अलावा हैदराबाद के रामोजी स्टूडियों में किया गया है। फिल्म में कुल 6 कर्णप्रिय गाने है। यह फिल्म एक्षन कमेडी, रोमांटिक, इमोषनल से भरपूर पारिवारिक के साथ ही लोगों को प्रेरणा देने वाली फिल्म है। इस दौरान एम आर ले आउट के प्रबंधक संतोष भार्गव सहित फिल्म के जुडे कई लोग उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html