छत्तीसगढ़ी कलाकार का निधन, नहीं रहे दीपक चंद्राकर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी दीपक चंद्राकर का गुरुवार को निधन हो गया | 69 साल की उम्र में उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली | बालोद जिले के ग्राम अर्जुंदा निवासी लोकरंग अर्जुंदा के संस्थापक व संचालक दीपक चंद्राकर का अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर की दोपहर उनके गृह ग्राम अर्जुंदा में किया जाएगा | उनके निधन की समाचार मिलते ही छत्तीसगढ़ कला क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है |
दीपक चंद्राकर लोकरंग अर्जुंदा के संस्थापक थे | उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक पर्व और लोक संस्कृति को दीगर राज्यों के अलावा पूरे देश में सम्मान दिलाया | उन्होंने विभिन्न रंग मंचों में इसकी प्रस्तुति दी | उन्होंने छत्तीसगढ़ में राम हृदय तिवारी के साथ रंग मंच किया | वे खुमान लाल साव के साथ द्वायम दर्ज के रंग मंच करने वाले कलाकार थे | देशभर में नाचा विधा को बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा |
दीपक चंद्राकर ने दाऊ रामचंद्र देशमुख के चंदेनी गोंदा की समृद्ध कला लोक पर्व और लोक संस्कृति को कला के माध्यम से फैलाया | उन्होंने दिल्ली और उज्जैन में भी कार्यक्रम किया |
छत्तीसगढ़ की संस्कृति को फैलाने और देशभर में लोकरंग अर्जुंदा की नींव रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा | छत्तीसगढ़ में लोक रंग अर्जुंदा एक प्रमुख ऐसी रंगमंच कराने वाली टीम थी, जो पूरे भारत का भ्रमण कर चुकी थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments