अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में राजकीय अवकाश, सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अंबिकापुर के अग्र महाकुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समुदाय की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी है। होटल ग्रैंड वसंत में हुए दो दिवसीय आयोजन के दौरान सीएम ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। इस फैसले से प्रदेशभर के समाजजनों में हर्ष का माहौल है।
अंबिकापुर में आयोजित इस महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से प्रतिनिधि जुटे थे। कार्यक्रम के दौरान ही समाज के पदाधिकारियों ने जयंती पर छुट्टी दिए जाने का मुद्दा उठाया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने मंच से तत्काल मुहर लगा दी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 'दशम अग्र अलंकरण समारोह' भी हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
व्यापार, उद्योग, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में अग्रवाल समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्श और सामाजिक सहभागिता राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि यह निर्णय सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर के प्रति सम्मान का प्रतीक है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments