google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ - KBC में जीते 50 लाख, 1 करोड़ का सवाल छोड़ IAS की राह पर....

Aug 20
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार जिले के रहने वाले योगेश साहू (23) ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख रुपए जीते हैं। उन्होंने 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने के बजाय गेम क्विट कर दिया। योगेश IIT बॉम्बे में टॉपर भी रह चुके हैं और उन्होंने IIT में पहले ही प्रयास में एडमिशन लिया था। ग्राम टेहका के रहने वाले योगेश ने कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी, क्योंकि वह IAS अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। उनके पिता, गयाराम साहू, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं।


योगेश ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता ने बताया कि योगेश ने UPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी पहले ही प्रयास में पास की है। वह फिलहाल मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए योगेश मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते और सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं। योगेश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बलौदाबाजार के जेसीज कॉन्वेंट और मयूर शिशु मंदिर से की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए बिलासपुर गए, जहां रोहन चावला ने अपने कोचिंग सेंटर में उन्हें 11वीं और 12वीं की मुफ्त पढ़ाई कराई।


तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने भी उनकी पढ़ाई में मदद की। आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन के लिए मुख्यमंत्री और कलेक्टर की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी। मुंबई से लौटने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने योगेश का जोरदार स्वागत किया। उनकी सफलता पर परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html