google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़....

4 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन कैसीनो और सट्टे के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मंगला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में इस अवैध कारोबार के कनेक्शन महाराष्ट्र के नागपुर और स्थानीय स्तर पर बिल्हा तक फैले होने की बात सामने आई है।


इस तरह हुआ खुलासा -

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगला आजाद चौक के पास पटवारी तालाब के निकट एक युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन जुआ और सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राधारकृष्ण मंदिर के पास घेराबंदी की। मौके पर एक संदिग्ध युवक मोबाइल पर व्यस्त मिला। जांच करने पर उसके फोन में 'ऑल पैनल कैसीनो गेम' के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी के सबूत मिले, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।


नागपुर और बिल्हा से जुड़ा नेटवर्क -

पकड़े गए संदिग्ध की पहचान दीपक इदनानी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने के लिए आईडी बिल्हा निवासी प्रकाश जसवानी उपलब्ध कराता था। वहीं, इस पूरे नेटवर्क के लिए वेबसाइट महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले धीरू आडवानी द्वारा मुहैया कराई जाती थी। ये तीनों मिलकर ऑनलाइन कैसीनो के माध्यम से लोगों को दांव पर फंसाते थे और मिलने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब इस मामले में प्रकाश जसवानी और धीरू आडवानी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


बरामद सामान और कानूनी कार्रवाई -

पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से दो स्मार्टफोन, एक हजार रुपये नकद और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े तीन अहम स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ी और भी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html