छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी ने 90 विधानसभा ने उतरेगी अपना प्रत्यासी जारी किया अपनी एजेंडा....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी ने 90 विधानसभा ने उतरेगी अपना प्रत्यासी और जारी किया 14 एजेंडा
प्रदेश अध्यक्ष नीलकंठ वर्मा ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ के 90 सीटो पर चुनाव लडुगा और जब हमारी सरकार आती है तो जितने भी एजेंडा है उसे जल्द ही पूरा किया जायेगा यहां की जनता बीजेपी और काग्रेस से त्रस्त हो चुकी है |
1. राज्य के किसानों को समस्त फसलों पर प्रति एकड़ 20 हजार रू. अनुदान और 3500 रू. प्रति क्विटल धान की खरीदी एवं किसानों का संपूर्ण कर्जमाफी ।
2. राज्य में निजी एवम शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत् समस्त विधार्थीयों को अंग्रेजी माध्यम में मुफ्त शिक्षा के साथ हॉस्टल सुविधा सहित शिक्षा प्रदान किया जाएगा।" 3. विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा निजी एवम शासकीय अस्पतालों में बिलकुल मुफ्त राज्य द्वारा दिया जायेगा। यह राज्य का प्राथमिक दायित्व है।
4. राज्य में निवासरत् वृद्ध, विकलांग, तृतीय लिंग के हितग्राहियों को प्रतिमाह पेंशन 2000/- रू. दिया जाएगा।

5. राज्य के महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के तहत घरेलू महिलाओं को उनके दैनिक खर्ची / व्यय हेतु प्रति माह 2000/- रू. पेंशन प्रदान किया जाएगा।
6. महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 6 घरेलू सिलेंडर प्रति वर्ष निःशुल्क दिया जायेगा
जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले।
7. ST. SC, OBC एवं स्वर्ण महिलाओं को जनसंख्या के अनुपात में सरकारी, गैर सरकारी, शैक्षणिक भूमि आबंटन सभी सरकारी योजनाओं (भर्ती, पदोन्नति, आवंटन) में भागीदारी दिया जायेगा।
8. मनरेगा मजदुरी 400 रूपये प्रतिदिन एवं मनरेगा को खेती-किसानी से जोड़ा जायेगा एवं
नगरीय क्षेत्रो में भी मनरेगा लागू किया जायेगा। सभी मनरेगा स्टॉफ नियमित किये जायेंगे।
9. प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार एवं किशोरों में व्यसनों को रोकने की दृष्टि से शराब बंदी एवं गुटका / तंबाखु / सिगरेट को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
10. प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के सरपंचों को प्रतिमाह 20,000/- रू. उप सरपंच को 15000/- रू. एवं पंचों को 5000/- रू. मानदेय दिया जायेगा।
11. स्वयं सहायता महिला समूहों का संपूर्ण कर्जमाफी। प्रत्येक महिला समूह को 1,00,000 (एक लाख) का अनुदान दिया जायेगा।
12. स्कूलों में रसोइयों, सफ़ाई कर्मियों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जायेगा।
13. घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति माह 300 यूनिट निःशुल्क दिया जाएगा।
14. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं / साहिकाओं को नियमित किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments