छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग का कड़ा कदम: दुर्ग की प्रीमियम शराब दुकानों में कैश लेनदेन पर लगा ताला, अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से मिलेगी मदिरा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दुर्ग: राज्य में पारदर्शिता बढ़ाने और व्यवस्थाओं को आधुनिक करने की दिशा में आबकारी विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत आज से यानी 1 अक्टूबर 2026 से दुर्ग जिले की सभी प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में नगद (कैश) भुगतान की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। अब इन दुकानों से किसी भी तरह की खरीदारी के लिए कैश स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो ने जानकारी दी है कि शासन स्तर से मिले सख्त निर्देशों के बाद जिले की सभी प्रीमियम शराब दुकानों को पूरी तरह कैशलेस कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब शौकीनों को मदिरा खरीदने के लिए केवल ऑनलाइन या डिजिटल माध्यमों (UPI, कार्ड्स आदि) का ही इस्तेमाल करना होगा। विभाग का मानना है कि इस कदम से वित्तीय लेनदेन में पूरी पारदर्शिता आएगी।
ग्राहकों के लिए जरूरी निर्देश:
अब प्रीमियम दुकानों पर काउंटर पर कैश देकर शराब नहीं खरीदी जा सकेगी।
दुकान आने वाले ग्राहकों को पहले ही अपने डिजिटल पेमेंट विकल्प तैयार रखने होंगे।
भुगतान ऑनलाइन सत्यापित होने के बाद ही मदिरा की बिक्री की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
शासन के इस नए आदेश के बाद से आबकारी अमले ने सभी संबंधित दुकानों में तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा ताकि किसी भी ग्राहक को काउंटर पर असुविधा का सामना न करना पड़े।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments