जोगी राज में नहीं रमन और भूपेश राज में बीमारू राज्य बना छत्तीसगढ........

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
गृह मंत्री अमित शाह के बयान कांग्रेस (जोगी शासन) ने जिसको बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा... पर जनता कांग्रेस ने दिया करारा जवाब....
स्व जोगी 3 साल के सुशासन को आज भी याद करती है छत्तीगढ़ की जनता.........
भाजपा-कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटने में नहीं छोड़ी कोई कसर नहीं.......
भाजपा-कांग्रेस दोनों कटघरे में , 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता सुनाएगी फैसला...
छत्तीसगढ में चली जोगी की आंधी, मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन के बाद लोरमी और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में उमड़ा जनसैलाब.......
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक, 3 सितंबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रायपुर राजधानी में 2 सितम्बर को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस ने जिसको बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था उस छत्तीसगढ़ को रमन सिंह ने 15 साल तक विकसित राज्य बनाने के कगार में लाकर छोड़ा... पर पलटवार करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी जी के 3 साल के अतिअल्प कार्यकाल को आज भी छत्तीसगढ़ की जनता याद करती है जब देश में सबसे पहले छत्तीसगढ में धान खरीदी शुरू हुई, जब किसानों का कोठा धान से भरा होता था, जब किसी किसान को ना तो कर्ज लेना पड़ता था और ना ही कर्ज के कारण कोई किसान आत्महत्या करता था। जोगी राज में गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिलाएं दबे, कुचले, पिछड़े , शोषित आदिवासी, अल्पसंख्यक सभी वर्ग खुश थे, अपराधी भूमिगत थे आधी रात को मां बहने निडर होकर सड़कों पर घुमा करती थी। छत्तीसगढ़ जोगी राज में नहीं बल्कि रमन और भूपेश राज में बीमारू राज्य बन गया। उन्होंने कहा रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी कांग्रेस और मुख्यमत्री के विरुद्ध आरोपों की लंबी फेहरिस्त पेश की वहीं एक दिन पूर्व कांग्रेस पार्टी के द्वार भाजपा के विरुद्ध 212 बिंदुओं में चार्ज शीट जारी किया था। दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा कांग्रेस को घेरते हुए भगवानू नायक ने कहा आज यह स्थिति निर्मित हो गई है कि दोनों राष्ट्रीय दल एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे है और कीचड़ उछाल रहे है ऐसा कर दोनों राष्ट्रीय दल दोषमुक्त नहीं हो सकते जनता उन्हें माफ नहीं करने वाली है। दोनों ही दल आज छत्तीसगढ़ की जनता के सामने कटघरे में खड़े है और आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ जनता फैसला करेगी। उन्होंने कहा एक दूसरे पर आरोप लगाकर दोनों दलों सिद्ध कर दिया कि सत्ता में रहते हुए छत्तीसगढ़ को लूटने में दोनों दलों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा पहले 15 साल तक छत्तीसगढ़ को भाजपा लूटी और भ्रष्टाचार के कई रिकॉर्ड बनाए वहीं कांग्रेस अपने साढ़े पौने पाँच साल के कार्यकाल में ही भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा को पीछे छोड़ दी और भ्रष्ट्राचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दी जिससे छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है और दोनों दलों से जनता छुटकारा चाहती है। छत्तीसगढ में जोगी की आंधी चल पड़ी है, चुनावी शंखनाद हो गया है, आमित जोगी को सुनने हज़ारों लोग जुट रहे है। मुख्यमत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन के लोरमी और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी जनसैलाब उमड़ा जनता अब सिलसिला चलता रहेगा। भाजपा कांग्रेस से मुक्ति चाहती है छत्तीसगढ़ की जनता, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की सरकार बनाना चाहती है छत्तीसगढ़ की जनता।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments