google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- मुकाबला 50-50 नहीं तो कोई 19-20 भी नहीं...

Oct 26, 2023
4 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी धीरे-धीरे तेज हो रही है। एक ओर जहां पहले चर की मतदान के लिए पार्टियां चुनाव प्रचार को धार दे रही हैं वही दूसरे चरण के लिए दोनों प्रमुख दलों के सभी प्रत्याशियों के ऐलान के बाद प्रचार तेज होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 29 उम्मीदवार राजनांदगांव सीट पर आमने-सामने हैं जहां से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं।


उनका मुकाबला कांग्रेस के गिरीश देवांगन से है। दोनों प्रमुख दलों के साथ बसपा, आम आदमी पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, हमर राज पार्टी, जैसे कई छोटे दल भी अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार में जुट गए हैं। 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रियंका गांधी दुर्ग संभाग में अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में रैली और सभा करेंगे जिसके बाद चुनावी रंग और चढ़ेगा। इस बार दिखेगा मुकाबला : अभी तक के चुनावी हालात देखकर लगता है कि इस बार नतीजे पिछले चुनाव से अलग होंगे। हालाकि कांग्रेस अपनी आक्रमक रणनीति के तहत भाजपा पर भारी नजर आ रही है, बावजूद पिछले चुनाव की तरह कांग्रेस के लिए वाकओवर जैसी स्थिति नहीं है। भाजपा भले ही सुस्त और सहम-सहम कर कदम बढ़ा रही है, उसने खुद को मुकाबले में ले आई है।


चुनाव की तारीखों के एलान से पहले कांग्रेस आसानी से सरकार में वापसी करते नजर आ रही थी लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने और प्रत्याशियों की घोषणा के बाद मुकाबला दिलचस्प होने लगा है। हालाकि कांग्रेस के प्रवक्ता लगातार हावी है और खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई-नई घोषणा कर वोटर्स में कांग्रेस के लिए विश्वास जगाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं भाजपा इस मामले में अभी तक कोई पत्ता नहीं खोल रही है और संकल्प पत्र में लोगों के लिए बड़े सौगातों के एलान की बात कह रही है। वहीं कांग्रेस सरकार को घेरने में भी उनके प्रवक्ता आक्रामक नहीं दिख रहे हैं।


हालाकि ये रणनीति का भी हिस्सा हो सकता है। बावजूद नए चेहरों और केन्द्र के कार्यो की बदौलत भाजपा कांग्रेस को टक्कर देने लायक स्थिति में दिखाई देने लगी है। आने वाले दिनों में जब चुनाव प्रचार तेज होगा और राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाएं आयोजित होंगी मुकाबला और कड़ा होगा। भाजपा-कांग्रेस के 90 प्रत्याशी तय 47 सीटों पर दिग्गजों के सामने नए : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की शेष चार सीटों की घोषणा के साथ ही सभी 90 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी तय हो गए हैं। इस बार दिग्गजों को घेरने के लिए दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक जैसी रणनीति तैयार की है। प्रदेश की आधे से अधिक सीटों पर पुराने प्रत्याशियों के सामने नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है। जबकि 28 सीटों पर पुराने के सामने पुराने चेहरे हैं। फिलहाल, राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर पुराने और नए के बीच मुकाबला है।


इसमें कुछ हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल हैं। राजनांदगांव में पूर्व सीएम रमन सिंह के सामने गिरीश देवांगन, लोरमी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के सामने थानेश्वर साहू और जांजगीर चांपा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सामने व्यास कश्यप हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश, थानेश्वर और व्यास पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह अंबिकापुर में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के सामने राजेश अग्रवाल, दुर्ग ग्रामीण में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने ललित चंद्राकर, चित्रकोट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने विनायक गोयल तथा कवर्धा में मोहम्मद अकबर के सामने विजय शर्मा मैदान में हैं।


भाजपा प्रत्याशी राजेश, ललित, विनायक और विजय पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह मुंगेली सीट पर पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के सामने कांग्रेस ने संजीत बनर्जी को, जबकि अकलतरा में भाजपा विधायक सौरभ सिंह के सामने कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह मैदान में हैं। दूसरी तरफ, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा के सामने कांग्रेस ने इंद्र कुमार साव और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के सामने कांग्रेस ने तारिणी चंद्राकर को टिकट देकर चुनौती पेश की है। पाटन में चाचा-भतीजा की टक्कर : हाईप्रोफाइल सीट पाटन, सक्ती, रायपुर दक्षिण और बिल्हा में कड़ी टक्कर की उम्मीद है।


दरअसल, इन सीटों पर दोनों तरफ से पुराने चेहरों को उतारा गया है। पाटन में चाचा- भतीजा के बीच मुकाबला है। यहां कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल आमने- सामने हैं। सक्ती में डॉ चरणदास महंत के सामने डॉ खिलावन साहू हैं। इसी तरह, रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास के सामने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल हैं। जबकि बिल्हा में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा के धरमलाल कौशिक और कांग्रेस के सियाराम कौशिक के बीच टक्कर है। भाजपा की आखिरी सूची में चार नए चेहरे भाजपा ने बची हुई चार सीटों बेमेतरा, अंबिकापुर, कसडोल और बेलतरा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इन चारों सीटों पर भाजपा ने नए चेहरों पर दांव लगाया है।


बेलतरा से ब्राम्हण उम्मीदवार के रूप में सुशांत शुक्ला, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, विवादों में रहे बेमेतरा सीट पर दीपेश साहू और कसडोल से धनीराम धीवर को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों ही दलों ने किए प्रयोग विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने बड़े प्रयोग किए हैं। कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए अपने 22 सीटिंग विधायकों की टिकट काटकर नए लोगों को टिकट दी है वहीं 18 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है। दूसरी ओर भाजपा ने कुछ सीटिंग विधायकों की टिकट काटकर नए और कुछ पिछले चुनाव में हारे उम्मीदवारों को भी चुनाव मैदान में ठतारा है। पार्टी ने 43 नए चेहरों को मौका दिया है, इसके साथ ही तीन सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस जहां दोबारा सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही है वहीं सत्ता में वापसी के लिए भाजपा भी जोर लगा रही है।


कांग्रेस जहां कर्जमाफी, समर्थन मूल्य, सस्ती रसोई गैस देने जैसी घोषणओं से जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है वहीं भाजपा केन्द्र सरकार की योजना के बदौलत लोगों का विश्वास हासिल करने के प्रयासों में जुटी है। हालाकि किस पार्टी को वोटरों का विश्वास हासिल होता है यह परिणाम तय करेगा लेकिन आज के परिदृश्य से साफ है कि छत्तीसगढ़ में मुकाबले काफी दिलचस्प और कांटे के देखने को मिलेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html