छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट ने राज्यपाल छठ पूजा के आमंत्रित किया...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर, नवम्बर, 10| राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में छठ महापर्व के अवसर पर महादेव घाट में आयोजित होने वाले छठ पूजा के आयोजकों ने गुरुवार को मुलाकात कर उन्हें आगामी छठ पूजा के लिए आमंत्रित किया इस अवसर पर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के प्रमुख राजेश सिंह, सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, ब्रजेश सिंह, राकेश नारायण सिन्हा एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थें।
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के प्रमुख राजेश सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व गुरूवार नवंबर 17 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष नवंबर 17 से नवंबर 20 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा । छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष नवंबर 17 से प्रारम्भ होगी और नवंबर 20 को समाप्त होगी। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 19 नवंबर को संध्या में महादेव घाट पर आयोजित किया जायेगा ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments