छठ महापर्व 2023 आयोजन रूपरेखा बैठक : दिनांक 30 सितंबर 2023 शनिवार.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
जय छठी मैया, जय दीनानाथ...
दोपहर 02 बजे | व्यास तालाब बीरगाँव
करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ एवं समस्त उत्तरभारतीय (भोजपुरी) समाज द्वारा आगामी 17 नवंबर से 20 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाले भव्य छठ महापर्व के आयोजन के संबंध में रूपरेखा बनाने एवं विचार विमर्श करने हेतु बैठक रखी गई है, जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। समाज के समस्त आदरणीय बंधुओं एवं छठी मैया के समस्त भक्तों से हमारा करबद्ध निवेदन है कि यह आपका अपना कार्यक्रम है और आपके साथ से ही यह पुण्य आयोजन सफ़ल हो सकता है...अतः हमारा यह विनम्र आग्रह स्वीकार करते हुए बैठक में शामिल होकर अपने विचार को मुखर हो कर रखें, ताकि छठ माई के पर्व की चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में होती रहे, साथ ही इस बैठक में यह भी सुनिश्चित किया जाये की पिछले वर्ष के कार्यक्रम में जो भी कमियां रह गई थी उन सभी पर विस्तार से चर्चा हो, ताकि इस वर्ष के कार्यक्रम में किसी भी तरह कि कमी न रह जाये …
इसलिए परिचर्चा हेतु अपना बहुमूल्य समय निकालने का कष्ट करें एवं आयोजन संबंधी अपने बहुमूल्य विचार साझा कर हमारा मार्गदर्शन करे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments