google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छठ महापर्व सफलतापूर्वक एवं हर्षोउल्लास के साथ महादेव घाट पर सम्पन्न......

Nov 21, 2023
2 min read






























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • रात भर श्रद्धालु ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का महादेव घाट पर लुफ्त उठाया।

  • हजारों लोंगो ने समिति के द्वारा महादेव घाट पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

  • छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम का छठ पूजा आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

  • राजेश कुमार सिंह ने समिति के सभी सदस्यों को छठ पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के बधाई दिए हैं |

रायपुर, नवम्बर 20, 2023: - चार दिवसीय छठ महापर्व उषा अर्घ्य के साथ सोमवार सुबह को समाप्त हो गया। छठ श्रद्धालु बड़ी संख्या में छठ महादेव घाट पर सोमवार सुबह को जमा हुए और भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा अर्चना की । छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम का छठ पूजा आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही समिति के सभी सदस्यों को छठ पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के बधाई दी ।

रायपुर शहर में खारुन नदी के महादेव घाट एवं अन्य तालाबों के किनारे छठ पूजा बड़े उत्साह और हर्षोउल्लास से मनाया गया और भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा अर्चना की । उन्होंने आगे बताया कि ने उषा अर्घ्य देने के बाद छठ व्रती पूजा अर्चना के बाद सोमवार सुबह को 36 घंटे का निर्जला व्रत उपवास तोड़े।

इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका हेमा पांडेय और उनकी दोनो बहनें करीना पाण्डेय व सविता पाण्डेय और भोजपुरी लोक गायक एवं सुर संग्राम विजेता अलोक कुमार ने रातभर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों के द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। अंतर्राष्ट्रीय डांस ग्रुप धरोहर कला संगम संस्था प्रागराज के कलाकार सोनाली और तरुण चोपड़ा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की । रायपुर के युवा संगीतकार और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल बैंड के द्वारा भी प्रस्तुति दी गयी ।


हजारो लोग महादेव घाट पर जमा हुए और रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। हजारों लोंगो ने समिति के द्वारा महादेव घाट पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, शशि सिंह, परमानन्द सिंह, रामकुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, बृजेश सिंह, रामविलास सिंह, अजय शर्मा, जयंत सिंह, पंकज चौधरी, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, सरोज सिंह, संजय सिंह, वेद नारायण ,अनिल सिंह, मदन विश्वकर्मा, संजय तिवारी, संजीव सिंह, राकेश सिंह, एवं समिति के अन्य सदस्य महादेव घाट पर छठ पूजा-2023 को भव्य बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html