मिसेज इंडिया का खिताब लेकर इन्दौर लौटी चेतना जोशी तिवारी......

मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतने के बाद आज सुबह इंदौर लौटी चेतना जोशी तिवारी का एयरपोर्ट पर परिजनों सहित सैकड़ों लोगों ने अभिनन्दन स्वागत किया।
श्रीलंका के कोलंबो में 13 जुलाई से मिसेज इंडिया इंक प्रतियोगिता के चौथे सीजन का आगाज हुआ था, इस प्रतियोगिता में मलाइका अरोड़ा ने चेतना को ये ताज पहनाया था। इस प्रतियोगिता में 75 प्रतियोगियों ने अपनी किस्मत आजमाई थीं, लेकिन अपने सवालों के सटीक जबाव के बाद ये ताज चेतना के नाम आया।

बता दें कि चेतना इससे पहले एमटीवी रोडीज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वे एक योग प्रशिक्षक भी हैं। खुद के स्थापित योग स्टूडियो से उन्होंने देश के अलावा विदेशों में भी वर्कशॉप की है। वहीं चेतना महिला सशक्तिकरण और बाल शिक्षा के लिए भी काम करती रही है। खिताब जीतने के बाद चेतना ने श्रीलंका में बुद्ध मंदिर जा दर्शन कर आशीर्वाद लिया था ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments