google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लॉटरी के नाम पर लगाया चूना, महिला से ठगों ने करीब दस लाख रुपये हड़पे....

Jan 8, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

कानपुर - ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी महिला को ठगों ने लॉटरी निकलने का झांसा दिया। इंग्लैंड से कारगो से गिफ्ट भेजने के लिए कस्टम ड्यूटी मांगी। मना करने पर तस्करी में फंसा देने का डर दिखाकर दस लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नत्थापुरवा कटरी शंकरपुर सरांय निवासी जीतू निषाद के अनुसार बीते वर्ष जुलाई में उनकी पत्नी जया निषाद के व्हॉट्सएप पर कॉल आई। बात कर रहे युवक ने अपना परिचय इंग्लैंड निवासी अमनप्रीत सिंह बताया।


जानकारी दी गई कि जया के नंबर ने गिफ्ट में आईफोन, गोल्ड वॉच, कपड़े, जूते और नगद राशि पाउंड में जीती है। जिसे 21 जुलाई 2023 तक रिसीव करना है। अगले दिन एक अन्य नंबर से कॉल आया। बात करने वाले ने अपनी पहचान मुंबई निवासी मुकेश कुमार के रूप में बताई और गिफ्ट मुंबई एयरपोर्ट पर बताया। डिलीवरी करने के लिए मोबाइल का टैक्स, नगद राशि को पाउंड से रुपया में बदलने और कपड़े, ज्वैलरी आदि को विदेश से लाने में लगने वाले टैक्स के एवज में 3 लाख रुपये की मांग की। जिसपर जया ने रुपये भेजने से इनकार कर दिया।


वीडियो भेज डराया 26 जुलाई को किसी मुकेश नाम के व्यक्ति ने जया को वीडियो भेजा। जिसमें खुद को कस्टम अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने की जानकारी दी। आरोपित ने जया को जेल जाने का डर दिखाते हुए धमकाया और कहा कि पार्सल में तुम्हारे नाम का है। टैक्स नहीं दिया तो स्मग्लिंग के आरोप में जेल जाना होगा।


मामले को रफा-दफा करने के लिए रुपये की मांग की गई। 22 जुलाई 2023 से 19 अगस्त 2023 तक जीतू ने रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर करीब दस लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए। आरोप है कि मुकेश और अमनप्रीत आज भी जेल जाने से बचने के लिए रुपये की मांग करते हैं। ग्वालटोली थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html