google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरकारी नौकरी लगवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी.....

Dec 11, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गाजियाबाद - पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। ये लोग बीते 3 साल से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। ये तीनों वर्ष 2021 से अब तक गाजियाबाद नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में फ्लैट या प्लाट दिलवाने के नाम पर ठगी किया करते थे। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि अब तक यह तीन दर्जन लोगों को ठग चुके हैं, जिसमें इन्होंने एक करोड़ से ऊपर ठगी की है।


एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि लगातार इस तरह की शिकायत आई थी। कुछ लोग गाजियाबाद नगर निगम में सरकारी नौकरी दिलवाने और प्रधानमंत्री शहरी आवास में फ्लैट या प्लाट दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इस बारे में जब जांच की गई तो दो पुरुष और एक महिला के नाम इस मामले में सामने आए। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने इन तीनों की गिरफ्तारी की है।


गिरफ्तार किए गए लोगों में पवन उपाध्याय और चंदन सरकार है। पवन जहां बिहार का रहने वाला है, वहीं चंदन सरकार बंगाल का रहने वाला है। उनके साथ उनकी एक सहयोगी महिला आरोपी भी गिरफ्तार की गई है। 2021 से अब तक इन्होंने कारीब तीन दर्जन लोगों को ठगा है। सभी को गाजियाबाद नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट और प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। आरोपियों के मुताबिक सभी पीड़ित लोग सेक्टर 64 नोएडा में नौकरी करते थे। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया है कि अब तक एक करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html