1000 करोड़ से ज्यादा की ठगी, पैसों का लालच दिखा कर लुट लिया......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरंसी ठगी का बड़ा स्कैम सामने आया है. शातिरों ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर 1000 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने इस इन्वेस्टमेंट के लिए लोन तक भी लिया हुआ है |
पैसे न मिलने पर बड़ी तादात में लोग पुलिस को शिकायत करने लगे हैं. इसके बाद राज्य सरकार ने डीआईजी अभिषेक दुल्लर की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है | जांच में रोजाना कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं पुलिस के मुताबिक, ठगी करने वाले शातिरों ने 1 लाख से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया है. क्रिप्टो कॉइन और अलग-अलग वेब साइट के जरिए इस स्कैम को अंजाम दिया गया. इस महास्कैम का शिकार आम लोग, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और कई राजनेता भी हुए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments