google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

61 लाख बयाना लेकर धोखाधड़ी की, FIR दर्ज ....

Oct 15, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

रायपुर- नौ वर्ष पहले जमीन बेचने 61 लाख का बयाना लेकर रजिस्ट्री नहीं कराया और रकम भी वापस न करने वाले के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। बिलासपुर के तिरुपति नगर सरकंडा निवासी राजकुमार थावरानी ने बीती शाम आमानाका थाने में धारा 420,34 का मामला दर्ज कराया।


नवल किशोर और रामप्यारी अग्रवाल ने टाटीबंध स्थित अपने भूखंड कुल रकबा 0.420 को बेचने राजकुमार से 20 अक्टूबर 14 को लिखित करार किया था। यह भूखंड तीन हल्का नंबर 327/3,326/9 और 326/10 के हिस्से हैं। इसके एवज में नवल किशोर ने राजकुमार से 61 लाख रूपए बयाना भी लिया। उसके बाद से अब तक नवल किशोर रजिस्ट्री कराने आनाकानी करता रहा । और राजकुमार ने बयाना वापस मांगा तो वह भी अब तक नहीं लौटा रहा। इस पर राजकुमार ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html