chatGPT का निलकने वाला है दिवालिया.......

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में क्रांति लाने वाली चैटजीपीटी के साथ अलग तरह की समस्या आ गई है | इस कंवर्सेशनल एआई को बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सामने दिवालिया होने का खतरा मंडरा रहा है |
सूत्रों से मिली जानकारी के बुताबिक कंपनी की कमाई मामूली है, जबकि उसका हर रोज का खर्च करोड़ों में है | एक रिपोर्ट के अनुसार सैम अल्टमैन की कंपनी ओपनएआई के सामने दिवालिया होने का खतरा है | ओपनएआई को चैटजीपीटी को सिर्फ मेनटेन करने में जितना खर्च हो रहा है, वह उसका एक हिस्सा भी नहीं कमा पा रही है | कंपनी को चैटजीपीटी के मेंटनेंस पर हर रोज 7 लाख डॉलर यानी करीब 5.80 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ जा रहे हैं |
चैटजीपीटी इस साल सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाला प्रोडक्ट है | चैटजीपीटी के आने के बाद ऐसा आलम हुआ कि इसने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी और चर्चाओं का केंद्र बन गया | हाल ऐसा हुआ कि तमाम बहसों के केंद्र में चैटजीपीटी और एआई ने जगह ले ली | इस हाइप से चैटजीपीटी को शुरुआत में यूजर्स जोड़ने में भी मदद मिली, जिससे उसकी कमाई बढ़ी, लेकिन यह हाइप टिकाऊ नहीं साबित हुआ | जिससे पिछले कुछ महीनों के दौरान चैटजीपीटी के यूजर्स तेजी से घटे है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments