google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

परिवर्तन संसार का नियम है इसलिए युवा चेहरों को एक मौका मिलना चाहिए – बसंत...

Oct 9, 2023
3 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • सवाल विधायकी नहीं है उस सिस्टम में घूसकर लोगों तक लाभ पहुंचाना है...

  • युवा अधिकार परिवर्तन पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हटकेश्वर महादेव में किया जल अर्पण....

रायपुर। गुढिय़ारी स्थित भारत माता चौक में युवा अधिकार परिवर्तन पदयात्रा को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बसंत अग्रवाल ने कहा कि परिवर्तन संसार का नियम है इसलिए युवा चेहरो को एक मौका जरुर मिलना चाहिए। सवाल विधायकी का नहीं है उस सिस्टम में घूसकर सरकार की योजनाओं का आम लोगों को कैसे लाभ पहुंचाया जा सका यह उनका उद्देश्य है। युवा अधिकार परिवर्तन पदयात्रा में सैकड़ों की जनसंख्या में जनसैलब उमड़ा और जगह – जगह पर बसंत अग्रवाल का सम्मान किया गया। यह पदयात्रा महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव घाट में समाप्त हुआ जहां अग्रवाल ने हजारों समर्थकों के साथ हटकेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना करने के बाद जल अर्पण किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए बसंत ने कहा कि राजधानी रायपुर और छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज तक 15 / 20 सालों में कहीं पर भी ऐसी भीड़ नहीं उमड़ी जो गुढिय़ारी के दही हाण्डी मैदान में हुए प्रदीप मिश्रा के प्रवचन में उमड़ा था। आज तक ऐसा आयोजन किसी नेता ने नहीं कराया हो जहां छत्तीसगढ़ के इतिहास में इतनी ज्यादा भीड़ उमड़ी हो क्योंकि आप लोगों और महोदव की कृपा उनके ऊपर है। अपनी और युवाओं की बात रखने के लिए यह परिवर्तन पदयात्रा निकाल रहे है क्योंकि युवाओं को अपना अधिकार मिल सकें। आप चाहते हो कि नहीं कोई युवा विधायक बने, अगर आप लोगों को 15 दिन एक ही सब्जी खिलाऊंगा तो आप लोग क्या उसे खाएंगे नहीं, ठीक उसी प्रकार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को भी एक मौका दिया जाना चाहिए। परिवर्तन संसार का नियम है और मैं भी चाहता हू कि हमारी पार्टी ने जो वायदे किए थे कि नये चेहरो को मौका देंगे तो निश्चित रुप से ऐसे युवा को मौक दें जो वाकयी काम करने के योग्य हो। ऐसे ही रायपुर पश्चिम विधनसभा क्षेत्र से अगर पार्टी मुझे मौका देती है तो यहां पर कमल खिलने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। युवाओं और नये चेहरो को भी एक मौका देना होगा। पांच साल पहले यहां की जनता ने जिस चीज के लिए कांग्रेस पार्टी के विधायक को चुना था लेकिन वह उसमें खरा नहीं उतरे और कहीं पर भी विकास दिखाई नहीं दे रहा है। पाईप लाइन तो है लेकिन पानी नहीं है, सड़क तो है लेकिन उसमें चल पाना मुश्किल है जगह-जगह पर गड्डे ही गड्डे है। इस क्षेत्र में एक भी अच्छा हॉस्पिटल नहीं है, एक भी कॉलेज नहीं है जहां हमारे बच्चे अच्छे से पढ़ सकें। विकास क्या होता है यह जानना है तो रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से इस युवा को लाना पड़ेगा और उनके अधिकार को समझना होगा इसलिए यह यात्रा निकाली गई है।

उन्होंने कहा कि युवा अपनी बात नहीं रखेगा, युवा जब तक लड़ेगा नहीं, युवा जब तक रोड पर नहीं आएगा तब तक लोगों को हमारी आवाज सुनाई नहीं देगी। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक ही चर्चा हो रही है कि बसंत अग्रवाल जब कुछ नहीं है तो इतना कर रहा है जब कुछ बन जाएगा तो क्या नहीं करेगा। सवाल विधायकी का नहीं है आप लोगों के आर्शीवाद से आज विधायकों से ज्यादा सम्मान मुझे मिल रहा है और नई दिल्ली में 5 – 5 केंद्रीय मंत्रियों ने उनका सम्मान किया है। विधायकी विषय नहीं है उस सिस्टम में घूसकर आम नागरिकों को कैसे लाभ पहुंचाया जा सकें इसी संकल्प को लेकर वे आज पदयात्रा में निकले है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे है ताकि वे जनता की सेवा कर सकें।

पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब....

युवा अधिकार परिवर्तन पदयात्रा की शुरुआत गुढिय़ारी में स्थित हनुमान मंदिर में बसंत अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर की। यह पदयात्रा पहाड़ी चौक, भारत माता चौक, तेलघानी नाका, समता कॉलोनी, आमापारा, लाखेनगर, सुंदनगर, रायपुरा चौक होते हुए हटकेश्वर महाघाट पहुंची, जहां हजारों समर्थकों के साथ पूरा हटकेश्वर महादेव मंदिर श्री शिवाय नमस्तुभ्यं.....


और हर-हर देव की गूंज से गूंज उठा। अग्रवाल ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करने के बाद जल अर्पण किया और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए खुश-समृद्धि की कामना की। इस पदयात्रा के आगे युवा जहां बाइक में सवार थे वहीं हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html