अपनी शर्तों पर एनडीए में शामिल होंगे चंद्रबाबू नायडू, टीडीपी ने बीजेपी से रखी मांग...

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी एनडीए में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए भाजपा को उनकी शर्त माननी होगी। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव को अब 8 महीने से भी कम समय बचा है। सत्तासीन मोदी सरकार और विपक्ष का नया गठबंधन इंडिया दोनों दिल्ली की गद्दी पर काबिज होने का दावा कर रहे हैं। लोकसभा में केंद्र सरकार की जीत उसे तीसरी बार सत्ता का सुख देगी तो दूसरी ओर अगर जीत मिली तो नया गठबंधन नए सिरे से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करेगा। इस बीच कई पार्टियां ऐसी हैं जो एनडीए या इंडिया का हिस्सा बन रही हैं या बन सकती हैं।
इसमें पहला नाम आंध्र प्रदेश की चंद्राबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी का है। केंद्र में सहयोगी रही और 2014 के बाद एनडीए से अलग हुई तेलगु देशम पार्टी एक बार फिर मोदी सरकार में शामिल होना चाहती है। इससे पहले टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने एक शर्त रख दी है। अगर यह शर्त बीजेपी मान लेती है तो 2024 में बीजेपी के साथ टीडीपी चुनावी मैदान में उतर सकती है। टीडीपी प्रमुख चंद्राबाबू नायडू ने साफ तौर पर कहा है कि हमारी पार्टी एनडीए में तभी शामिल होगी अगर, बीजेपी वायएसआरसीपी से संबंध तोड़ ले। अभी, आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी पूरी तरह से बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा नहीं है लेकिन उससे भारतीय जानता पार्टी से अच्छे संबंध है।
गौरतलब है कि हाल ही में, दिल्ली अध्यादेश बिल को लेकर भी वाईएसआरसीपी ने एनडीए का साथ दिया था। इससे पहले भी सदन में के मोदी सरकार की ओर से पेश कई महत्वपूर्ण बिलों को जगनमोहन की पार्टी ने अपना समर्थन दे चुकी है। इसे देखते हुए चंद्रबाबू ने बीजेपी से कह दिया है कि 2024 से पहले हम सरकार का हिस्सा बनने को तैयार हैं लेकिन उससे पहले भाजपा को वाईएसआरसीपी से अपने संबंध तोड़ने होंगे। यहां गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होंगे। हालांकि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू एनडीए के पुराने सहयोगी रहे हैं। 2014 में लोकसभा साथ लड़ने के बाद 2019 के आम चुनाव में अलग होने के बाद से नायडू अकेले ही लड़ रहे हैं। लेकिन बीते कुछ महीनों से तेलगु देशम पार्टी का मन बदला है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments