विश्व कप जीतने की 10 प्रतिशत संभावना कम हुई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- विश्व कप 2023 में शनिवार को भारत को बड़ा झटका लगा। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हार्दिक का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम को छठे गेंदबाज की कमी खल सकती है। सोशल मीडिया पर भी हार्दिक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ फैंस तो यह भी कह रहे हैं कि इससे भारत के ट्रॉफी जीतने की संभावनाएं 10 प्रतिशत कम हो गई हैं। हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्तूबर को मैच के दौरान टखने में चोट लगी थी। उम्मीद थी कि वह सेमीफाइनल तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद बताया था कि हार्दिक सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे। हालांकि, वह न तो इंग्लैंड के खिलाफ और न ही श्रीलंका के खिलाफ वापसी कर सके। उनकी गैरमौजूदगी में भारत ने टीम कॉम्बिनेशन को बदलते हुए शमी और सूर्यकुमार को खिलाया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनकी रिकवरी को सकारात्मक बताया था। इसके बावजूद हार्दिक फिट नहीं हो सके। उनके बाहर होने पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments