google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन जिलों में बारिश की संभावना....

Jan 3, 2024
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झारखंड - राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई, आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. 3 जनवरी के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज बादल छा सकते है. और हल्की बारिश होने की भी संभावना है |


राज्य के इन जिलों में बारिश की संभावना - मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जनवरी को सुबह में कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, 3 से 6 जनवरी तक राज्य के कई हिस्सों में जैसे पलामू, चतरा, लातेहार, गढ़वा आदि जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. 2 और 3 जनवरी को रांची के आस-पड़ोस के क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है. तापमान में 3 से 4 डिग्री की तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.बता दें कि राज्य के कई हिस्सों में घना कुहासा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.


जानें कहां कैसा रहा मौसम का हाल -

झारखंड में पिछले 24 घंटे में गिरिडीह का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.9,देवघर का न्यूनतम तापमान 9.9, बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.1, रांची का न्यूनतम तापमान 10.8 रहा ,गढ़वा का न्यूनतम तापमान 10.8,डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 11.0, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 11.2, गोड्डा का न्यूनतम तापमान 12.3 और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है|

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html