‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का खिताब CG की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने किया अपने नाम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का खिताब छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने खिताब अपने नाम कर लिया है | इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर के रूप में उन्हें 20 लाख रुपये की इनामी धनराशि और कार मिला है | इस सीजन रैपर और सिंगर बादशाह, किरण खेर और शिल्पा शेट्टी ने जजेस की कुर्सी संभाली |
रियलिटी शो का आयोजन अर्जुन बिजलानी द्वारा किया जाता है | छह फाइनलिस्टों के प्रदर्शन के बाद विनर का नाम अनाउंस किया गया | जिसमें अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी, जीरो डिग्री क्रू, महिला बैंड, गोल्डन गर्ल्स, द ए.आर.टी., रागा फ्यूजन ने फिनाले एपिसोड की शूटिंग की है | इन छह फाइनलिस्टों में से अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी विनर बना |
सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट –
कितनी खुशी और गर्व की बात है! हमारे मलखंब अकादमी अबूझमाड़ के हुनरबाजों ने सोनी टीवी पर प्रसारित शो “इंडियाज गॉट टैलेंट” को जीत लिया है। अबूझमाड़ की इन प्रतिभाओं ने देश भर में छत्तीसगढ़ के लोगों को महसूस करने के लिये गर्व के पल दिए हैं। सबको खूब बधाई, खूब शुभकामनाएँ। हम सबका सीना चौड़ा हो गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments