छ.ग. शराब घोटाले मामले में ग्रेटर नॉएडा से हुआ खुलासा, 2 IAS समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज......

छत्तीसगढ़ में हुई करोड़ों की शराब घोटाला मामले के तार ग्रेटर नोएडा के कासना से भी जुड़े हुए हैं। इसीलिए कासना कोतवाली में छत्तीसगढ़ के बीच विशेष सचिव समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कासना स्थित कंपनी में बने मूल और नकली होलोग्राम प्रयोग किए गए थे। प्रवर्तन निदेशालय रायपुर में तैनात उप निदेशक हेमंत ने रविवार को थाना कासना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों के शराब घोटाले की जांच में पता चला है कि विधु गुप्ता की नोएडा स्थित मैसर्स प्रिज्म फोटोग्राफी सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड ने असली और नकली होलोग्राम बनाए थे। छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव उत्पाद शुल्क अरुणपति त्रिपाठी आपूर्ति के लिए मूल और डुप्लीकेट होलोग्राम का विवरण उन्हें बताते थे। होलोग्राम की संख्या उसके हिसाब से मुद्रित करके भेजी जाती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी होलोग्राम सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ ले जाया जाता था। ईडी ने जांच के दौरान डुप्लीकेट होलोग्राम जब्त किए थे। इस मामले में अब अरुणपति त्रिपाठी (आईटीएस) स्पेशल सेक्रेटरी एक्साइज, निरंजन दास (आईएएस) एक्साइज कमिश्नर, अनिल टुटेजा (आईएएस), विधु गुप्ता और अनवर ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इन सभी पर धारा 420, 468, 471, 473, 484, 120 B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments