google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेंट्रल के बड़े अधिकारी छत्तीसगढ़ दौरे पर, बैगा जनजाति से मिले.....

Dec 31, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही - जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत ठाड़पथरा के बैगा बाहुल्य ग्राम तवाडबरा का दौरा किया. उन्होंने आदिवासी बालक आश्रम तवाडबरा में आयोजित बैठक में उन्होने बैगा जनजाति के लोगों और जिला अधिकारियों से बैगा जनजाति को मिल रही शासकीय सुविधाओं एवं आगे की जरूरतों के बारे में पूछताछ की |


उप महानिदेशक दास ने बैगा लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से अगले तीन वर्ष में सभी बड़े मूलभूत कार्यो आवास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका आदि की शत-प्रतिशत सुविधाएं मुहैया कराना है. उन्होने वर्तमान में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिल रही सुविधाओं एवं लाभों के बारे में विभागवार जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज, स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवति तथा शिशुवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा, राशन आदि समय पर उपलब्ध होने की जानकारी ली |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html