केंद्र सरकार ने लिया महिला IAS अफसर के खिलाफ बहुत बड़ा फैसला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ते को सैर करवाने को लेकर पिछले साल सुर्खियों में आए आईएएस दंपति को झटका लगा है। केंद्र सरकार ने आईएएस अफसर रिंकू दुग्गा को अनिवार्य रिटायरमेंट दे दिया है। सरकार ने यह फैसला रिंकू दुग्गा के करियर के ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लिया है। वह 1994 बैच की एजीएमयूटी कैडर की अधिकारी हैं, जोकि वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड थीं।
रिंकू के पति संजीव खिरवार भी 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिनकी वर्तमान में लद्दाख में पोस्टिंग है। पिछले साल, आईएएस दंपति के स्टेडियम में कुत्ते को टहलाने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था और फिर कार्रवाई करते हुए पति को लद्दाख और पत्नी को अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया गया। अब रिंकू दुग्गा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कम्पलसरी रिटायर करने का आदेश दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments