google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यूपी में नौ नये एयरपोर्ट बनाने की केंद्र सरकार की योजना...

Dec 23, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कानपूर- वित्त विभाग फरवरी में पेश होने वाले वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए यूपी के बजट की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है. बजट का आकार 7.70 लाख करोड़ के करीब होने का अनुमान है. बजट के केंद्र में इस बार राज्य को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से ले जाने की तैयारियां दिखेंगी. इस लक्ष्य को केंद्र में रखकर योजनाओं और खर्च को शामिल किया जा रहा है |


नये एयरपोर्ट के लिए जमीन मुहैया कराने का इंतजाम होगा बजट में वित्त विभाग में इस समय नये वित्तीय वर्ष के लिए विभागों से मिले प्रस्तावों पर काम किया जा रहा है. यूपी में मेरठ सहित नौ नये एयरपोर्ट बनाने की केंद्र सरकार की योजना के तहत जमीन मुहैया कराने और अन्य सुविधाओं के लिए सरकार पर्याप्त बजट आवंटित कर सकती है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राज्यसभा में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के सवाल पर केंद्रीय उड्ड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि यूपी में मेरठ सहित नौ नये एयरपोर्ट अगले दो साल में बनाने जाने हैं |


यूपी में उन्होंने यह भी कहा था कि पहले कुल छह एयरपोर्ट थे तीन नये एयरपोर्ट के बन जाने के बाद यह संख्या अब नौ पहुंच गई है. केंद्रीय मंत्री के इस वक्तव्य के बाद यह माना जा रहा है कि राज्य सरकार नये एयरपोर्ट बनाने में अपनी जिम्मेदारियों को इस बजट के माध्यम से पूरा करने का मुकम्मल इंतजाम करेगी. इसके अलावा प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास को भी बजट में खास तरजीह मिलने की उम्मीद है. अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, चित्रकूट, विंध्याचल, गोरखपुर जैसे शहरों में पर्यटन विकास की नई योजनाओं के लिए भी बजट मिलने के आसार हैं |

वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास, ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं पर भी सरकार का ध्यान रहेगा. सहकारिता के माध्यम से गांवों में खुलने वाले नये बहुद्देशीय पैक्स के लिए भी बजट का इंतजाम रहेगा. इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष की बजट की तरह ही बजट के केंद्र में युवा, महिलाएं, किसान रहेंगे |


वित्त विभाग ने राजकोषीय सूचकों के साथ आने वाले तीन वर्षों के बजट का निर्धारण किया है उसके मुताबिक नये वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट का आकार 7.65 लाख करोड़ के करीब होने का अनुमान है. बजट आकार इससे थोड़ा अधिक तक जाने की बाते कही जा रही हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html