जाली पासपोर्ट रैकेट में शामिल 24 लोगों पर सीबीआई ने की कार्रवाई.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जाली पासपोर्ट मामले में 24 लोगों पर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने यह छापेमारी फर्जी दस्तावेजों की बदौलत पासपोर्ट जारी करने के आरोप में करते हुए अबतक कुल 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन लोगों पर एफआईआर हुई है उनमें अनेक सरकारी अधिकारी भी शामिल है। यह जानकारी देते हुए सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर छापामार कार्रवाई भी हो रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने बताया कि गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर भी लगातार छापे मारे जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments