53 अधिकारीयों को जाँच के लिए भेजा सीबीआई ने,जिसमे 29 महिलाएं भी शामिल…

मिली जानकारी के अनुसार, मणिपुर हिंसा मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने बुधवार को विभिन्न रैंकों के 29 महिला अधिकारियों सहित 53 अधिकारियों को तैनात किया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि तीन उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी, जिनमें महिला अधिकारी लवली कटियार और निर्मला देवी शामिल हैं, राज्य में हिंसा के मामलों की जांच के लिए अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे. सभी अधिकारी संयुक्त निदेशक घनश्याम उपाध्याय को रिपोर्ट करेंगे, जो विभिन्न मामलों में जांच की निगरानी करेंगे|
इससे पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि सीबीआई पीड़ित महिलाओं से जुड़ी 12 एफआईआर की जांच करेगी, और वह जांच के दौरान अगर नए केस सामने आए जो उनकी जांच भी करेगी. इसके पहले जून में फोरेंसिक टीम के साथ सीबीआई अधिकारियों ने हिंसा के छह मामलों के सिलसिले में राज्य में विभिन्न स्थानों का दौरा किया था






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments