जातीय जनगणना, राहुल गांधी बोले- CWC की बैठक में ऐतिहासिक फैसला..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की चार घंटे हुए बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है कि पार्टी कांग्रेस शासित सभी राज्यों में जातिगत जनगणना कराएगी. राहुल गांधी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है. कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों ने फैसला लिया गया है कि वे हिमचाल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना कराएंगे. इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसकी कॉपी आपको जल्दी मिलेगी |
उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है. INDIA गठबंधन की अधिकतर पार्टियों ने भी जातिगत जनगणना पर सहमति जताई है. कुछ पार्टियों को दिक्कत हो सकती है लेकिन ठीक है, हम फासीवादी पार्टी नहीं है. लेकिन गठबंधन की अधिकतर पार्टियों ने जातिगत जनगणना पर सहमति जताई है , राहुल ने कहा कि यह धर्म या जाति के बारे में नहीं है , यह गरीब तबके के बारे में है. यह जातिगत जनगणना गरीब लोगों के लिए है, फिलहाल दे भारत हैं , एक अडानी का भारत और दूसरा गरीबों का भारत, हमें इस नए एक्सरे की जरूरत है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments