इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी में 353 करोड़ की नकदी बरामद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रांची- धीरज साहू के झारखंड से ओडिशा तक फैले साम्राज्य पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी में 353 करोड़ की नकदी बरामद की गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले कैश का भंडार देखकर पूरा देश हैरान है। इस बीच सांसद का एक साल पुराना एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को देश में कालेधन को लेकर दुख जताया था और हैरानी जाहिर की थी कि लोग इतना कालाधन कैसे जमा कर लेते हैं।
धीरज साहू ने 12 अगस्त 2022 को ट्वीट किया था, ‘नोटबंदी के बाद भी देश में इतना काला धन और भ्रष्टाचार देखकर मन व्यथित हो जाता है। मेरी तो समझ में नहीं आता कि कहां से लोग इतना काला धान जमा कर लेते हैं? अगर इस देश से भ्रष्टाचार कोई जड़ से खत्म कर सकता है, तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है।’ एक साल पुराना यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने साहू के पुराने ट्वीट को साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद मजक करना भी जानते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments