google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किराने की दुकान के ताले तोड़कर बीस हजार की नगदी व सामान चोरी...

Dec 20, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अजमेर- अजमेर जिले के मांगलियावास-कस्बे के सदर बाजार में रात के समय चोर किराने की दुकान के ताले तोड़कर बीस हजार की नगदी तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब पीड़ित ने दुकान देखी तो पता चला। पीड़ित ने मांगलियावास थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है।


सदर बाजार निवासी लक्ष्मण पुत्र कन्हैयालाल वैष्णव ने मांगलियावास थाने में दी शिकायत में बताया कि रात दस बजे वह हमेशा की तरह अपनी दुकान के ताले लगाकर घर चला गया। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो मौके पर दुकान के ताले टूटे मिले। दुकान के लगाया गया ताला गायब मिला।


एक अन्य ताला मौके पर चाबी लगा हुआ मिला। जो उसकी दुकान का नहीं था। दुकान का शटर खोलकर देखा तो पाया कि बीस हजार से अधिक की नकदी तथा अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना का पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मांगलियावास थाने से हेड कांस्टेबल जोधाराम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने घटना के बाद मांगलियावास थाने में चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html