इंदौर में प्रियंका गांधी समेत तीन कांग्रेसी नेता के खिलाफ केश दर्ज.....जाने पूरा मामला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ी। इंदौर में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के खिलाफ केस किया गया है। दरअसल प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्य सरकार पर 50 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था | जिसके कारण प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है | इंदौर के संयोगितागंज थाने में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के खिलाफ IPC की धारा 420, 469 के तहत केस दर्ज किया गया है |
प्रदेश भाजपा की ओर से जाँच पड़ताल करायी गयी, मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पहुंचकर तथ्यों के साथ विधिवत शिकायती आवेदन पत्र सौंपा और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments