google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

25 करोड़ के जेवरात का मामला, दिल्ली में चोरी कर छत्तीसगढ़ में छिपे थे बदमाश....

Sep 29, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर पुलिस ने दिल्ली के जंगपुरा और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई 7 चोरी के मामले में लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दिल्ली के जंगपुरा के ज्वेलरी शॉप में की गई चोरी के मामले में साढ़े 18 किलों सोना-हीरे के आभूषण और बिलासपुर, कवर्धा में हुई चोरी के मामले में ज्वेलरी भी जब्त की है। पुलिस को ये बड़ी सफलता एसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में मिली है। दिल्ली पुलिस भी बिलासपुर पुलिस के संपर्क में है।


दरअसल, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 7 चोरी की वारदात हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष सिंह ने एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस को जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस जांच के दौरान चोरी में शामिल दूर निवासी लोकेश के बारे में जानकारी मिली। इस सूचना के बाद बिलासपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस और रायपुर पुलिस के सहयोग से दुर्ग समृतिनगर थाना क्षेत्र के एक घर से लोकेश को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से बिलासपुर में हुई चोरी के मामले में 12.50 लाख के माल की जब्ती की गई।


आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर दिल्ली जंगपुरा में सनसनीखेज ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की बात भी कबूल की। आरोपी के कब्जे से दिल्ली जंगपुरा में चोरी हुए साढ़े 18 किलों सोना और हीरे के आभूषण मिली है। आरोपी ने पूछताछ में कवर्धा निवासी अपने साथी शिवा चंद्रवंसी के बारे में भी जानकारी दी। बिलासपुर पुलिस ने शिवा को गुरुवार को ही कवर्धा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कवर्धा के ज्वेलरी दुकान में हुई 23 लाख की ज्वेलरी बरामद की गई है। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस बिलासपुर लेकर पहुंची है। साथ हो दोनों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं दिल्ली के जंगपुरा में हुई 25 करोड़ की चोरी में भी दोनों आरोपी शामिल है। दिल्ली पुलिस भी इस मामले में बिलासपुर पहुंच रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html