google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

क्लर्क तहसीलदार के साथ मारपीट मामले सस्पेंड.....

Sep 27, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

तहसील कार्यालय में तहसीलदार के साथ मारपीट करने वाले बाबू को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजस्व विभाग ने आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू आशीष मालू ने पहले भी तहसील में पदस्थ राजस्व अधिकारियों, प्रशिक्षु तहसीलदारों के साथ हुज्जतबाजी की जाती रही है, इसकी शिकायत नहीं होने पर उसका हौसला बुलंद होता गया है।


सोमवार को तहसील कार्यालय जांजगीर में पदस्थ तहसीलदार बजरंग साहू ने बाबू आशीष मालू से टीएल के प्रकरण से संबंधित फाइल के बारे में जानकारी मांगी तो वह नाराज होकर न सिर्फ बहस किया बल्कि जिस समय तहसीलदार वीसी में बैठे थे, उसी समय बाबू आशीष मालू पहुंचा और बॉटल से तहसीलदार के सिर पर हमला कर दिया। इससे पहले कि तहसीलदार कुछ समझ पाते आशीष बाहर निकल गया और फिर से दोबारा आया और तहसीलदार के साथ मारपीट किया। घटना के बाद से आरोपी आशीष मालू फरार था। उसे पकड़ने के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने स्पेशल टीम बनाई थी। टीम ने आरोपी आशीष मालू को पकड़ा। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html