google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वकार हुसैन के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला – एफआईआर दर्ज....

Jul 4, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-  

रायपुर के लोधीपारा निवासी वकार हुसैन के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वकार हुसैन राजा तालाब स्थित अपने दोस्तों के पास गया हुआ था, तभी वहां इम्तियाज़ खान और निसार खान उर्फ काकू पहुंचे।

पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वकार हुसैन के अनुसार, उसे गंभीर रूप से अपशब्द कहे गए तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।


घटना के बाद वकार हुसैन ने अपने पिता के साथ जाकर सिविल लाइन थाना, रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर इम्तियाज़ खान और निसार खान उर्फ काकू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html