google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कार्टून वाॅच ने प्राण प्रतिष्ठा के पहले की कार्टून प्रतियोगिता आयोजित...

Jan 21, 2024
2 min read

































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - देश की एक मात्र कार्टून पत्रिका कार्टून वाॅच ने ठीक राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले यह कार्टून प्रतियोगिता आयोजित की थी. इस अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का विषय राम आयेंगे रखा गया था. कार्टून वाॅच के सम्पादक त्रयम्बक शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से कार्टूनिस्टों ने अपनी कला व्यक्त की है और ऐसे असामान्य विषय पर भी बहुत सुंदर कार्टून प्रेषित किये हैं. प्रविष्टियों की गुणवत्ता को देखते हुये इस बार भी निर्णायक मण्डल ने प्रथम तीन पुरस्कार को दो दो व्यक्तियों को देने का निर्णय लिया है |


परिणाम इस प्रकार हैं – प्रथम पुरस्कार: 21,000/-रूपये, रघुपति श्रृंगेरी, बैंगलोर और मनोज कुरील, दिल्ली के मध्य ,द्वितीय पुरस्कार: 11,000/- रूपये, कल्लोल मजूमदार, कोलकाता और शेख शुभानी, हैदराबाद के मध्य और तृतीय पुरस्कार: 5,100/- रूपये इस्माईल लहरी, इंदौर एवं नान्जुंदा स्वामी, बैंगलोर के मध्य वितरित किया जायेगा. इसके साथ ही 21 लोगों में प्रत्येक को 1100/-रूपये के विशेष पुरस्कार दिये जा रहे हैं जिसमें सर्वप्रथम भिलाई छत्तीसगढ़ के वीरेन्द्र ओगले, उड़ीसा के अश्वनी अबनी, तेलंगाना के भूपति, चेन्नई से दिव्या, नासिक से ध्यानेश बेलेकर, हैदराबाद से गोपाल कृष्ण वेन्द्रा, कर्नाटक से जीवन शेट्टी, विशाखापट्टनम से केएन कश्यप, गुजरात से कौमुदी, जम्मू से मनोज चोपड़ा, बैंगलोर से नागनाथ, विजयवाड़ा से एनवीआर मूर्ती, बैतूल मध्यप्रदेश से राहुल साहू, कानपुर से ऋषि, वाराणासी से शिवम, हैदराबाद से एसवीआर अरूण, केरल से श्याम कुमार, तेलंगाना से वादापल्ली, हैदराबाद से वल्लूरी कृष्णा, हैदराबाद से वर्चस्वी और आंध्र प्रदेश से हरिकृष्णा शामिल हैं |


शर्मा ने बताया कि इनमें से कुछ कार्टूनों को 22 जनवरी 2024 को रायपुर के राम मंदिर के बाहर और तेलीबांधा तालाब के पास आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित कियाा जायेगा. उल्लेखनीय है कि कार्टून वाॅच पत्रिका ने हाल ही में अपने 28वें वर्ष में प्रवेश किया है और भारत की पहली कार्टून पत्रिका शंकर्स वीकली के 27 वर्ष चलने वाले रिकार्ड को ससम्मान आगे बढ़ाया है. शर्मा का कहना है कि वह पत्रिका उनकी प्रेरणा थी इसलिये उसकी लकीर को आगे बढ़ाने का कार्य हम कर रहे हैं और इसे रिकार्ड तोड़ना ना कहा जाये. कार्टून वाॅच अब देश की पहली सबसे ज्यादा वर्ष चलने वाली पत्रिका बन चुकी है. पुरस्कृत प्रविष्टियों के अलावा चयनित कार्टूनों का प्रकाशन कार्टून वाॅच के प्राण प्रतिष्ठा विशेषांक में किया जायेगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html