केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी हादसे का शिकार, एक की गई जान...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए, हालांकि, इस दौरान वह बाल-बाल बच गए, उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन इस घटना में 35 साल के एक शख्स की मौत हो गई है | इसके अलावा तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं |
केंद्रीय मंत्री पटेल का काफिला छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर की तरफ जा रहा था | इस दौरान उनका वाहन अचानक सड़क से नीचे उतर गया, कहा जा रहा है कि बाइक सवार शख्स को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है. केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छिंदवाड़ा में हैं, वह छिंदवाड़ा से जनसंपर्क अभियान कर वापस नरसिंहपुर लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments