कार ने बुजुर्ग महिला को मारी जबरदस्त टक्कर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसायटी में एक कार चालक ने कृष्णा नारंग (65) नाम की बुजुर्ग महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी। कार का अगला टायर महिला के ऊपर चढ़ गया। जिससे महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उनकी मौत हो गई। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कार चालक महिला को टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत की। उनको समझाया कि शव का पोस्टमार्टम और थाने में इसकी शिकायत दी जाए। लेकिन, परिजनों ने ऐसा करने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments