google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कार चालक की गलती, युवक को बचाने वालों पर केस, 2km तक घसीटता रहा हैवान...

Sep 11, 2023
2 min read




























































राजिम थाना क्षेत्र के नवापारा के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को ठोक दिया. इसके बाद उसे रोकने गए युवक की जान की परवाह किए बगैर उसने कार को 2 किलोमीटर तक दौड़ाया. कार रुकी तो चालक की धुनाई हो गई. मामले में ट्विस्ट ये है कि चालक पर कार्रवाई होने की बजाय पुलिस ने चालक को पीटने वाले 7 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दिया है. वहीं दूसरे पक्ष से लिखित शिकायत नहीं आई इसलिए चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अब इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है |


दरअसल, रविवार सुबह करीब 11 बजे नवापारा के पास कार क्रमांक सीजी 12 ए एन 7468 ने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दी. आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, पर वो नहीं रुका. उस कार को रोकते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें कार का पीछा करते बाइक सवार दिख रहे हैं. लापरवाह चालक आपाधापी में भागते भागते सड़क किनारे एक महिला को भी ठोकर मार दिया. राजिम पूल के आगे कार की स्पीड धीमी हुई तो बाइक से नीचे उतर कर युवक कार को रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं. इस बीच एक युवक कार के बोनट पर भी चढ़ जाता है. पीछे बाइक सवार कार को रोकने की कोशिश करते हैं |


राजिम पेट्रोल पंप के पास कार किसी तरह रुकने के बाद, चालक की धुनाई भी करते देखा जा सकता है. पुलिस के कस्टडी में भी लापरवाह चालक के खिलाफ फूटा गुस्सा दिख रहा है. लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक कार चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. इस मामले में कुम्हारी निवासी कार चालक ऋत्विक धनगढ़ की शिकायत पर पुलिस ने योगेश साहू समेत 6 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. चालक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सेल्फ इंप्लाय है और कोपरा आ रहा था. राजिम के पास पहुंचते ही उसके गाड़ी से विपरीत दिशा में आने वाली गाड़ी घसीट गई. जिसके बाद योगेश साहू समेत अन्य ने गाली गलौच कर उसकी पिटाई कर दी.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html