google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कार में लगी आग, चालक ने बाहर कूदकर बचाई अपनी जान...

Nov 17, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मेरठ- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार दोपहर एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना मोदीपुरम थाना अंतर्गत एक सीएनजी पंप के पास हुई, जिसमें कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। आग बुझाने के बाद क्रेन से कार को रास्‍ते के किनारे किया गया। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।


मिली जानकारी के मुताबिक, बागपत के किरठल गांव निवासी राजीव अपनी टाटा जस्ट कार से मेरठ से किरठल गांव अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मोदीपुरम थाना अंतर्गत एक सीएनजी पंप के पास कार में आग लग गई।


राजीव ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, प्राथमिक जांच में पता चला कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। आग काफी तेजी से फैली और पेट्रोल टैंक तक पहुंच गई। दमकल की एक गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html