google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेकर कप्‍तान मेग लेनिंग नें क्रिकेट जगत को किया हैरान...

Nov 9, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्‍ली- ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तान मेग लेनिंग ने 31 साल की उम्र में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। मेग लेनिंग ने 2010 में अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू किया और 241 मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रतिनिधित्‍व किया।


मेग लेनिंग ने कहा कि 13 साल के लंबे करियर के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का यह सही समय है। मेग लेनिंग के संन्‍यास के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई टीम उनकी उत्‍तराधिकारी की खोज करेगी क्‍योंकि अगले महीने उसे भारत दौरे पर विभिन्‍न प्रारूपों के सीरीज के लिए आना है। एलिसा हीली को महिला बिग बैश लीग में कुत्‍ते के काटने से चोट लगी, जिससे वो उबरने में जुटी हुई हैं।


इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर जाने का फैसला लेना मुश्किल है। मगर मुझे महसूस हुआ कि यह सही समय है। मैं बहुत भाग्‍यशाली हूं कि 13 साल अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट का आनंद उठा सकी। मगर मुझे पता है कि किसी नई चीज में आगे बढ़ने का यह सही फैसला है।


मेग लेनिंग ने संन्‍यास का फैसला लेते समय अपनी टीम के साथियों और फैंस का शुक्रिया अदा किया। लेनिंग ने आखिरी बार फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में टी20 वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था। फिर उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से खेल से छह महीने का ब्रेक लिया था।


टीम की सफलता है कि आखिर आप गेम क्‍यों खेलते हैं। मैंने जो हासिल किया उस पर गर्व है। मैंने अपनी टीम की साथियों के साथ जो पल बिताए, उसे हमेशा याद रखूंगी। मैं अपने परिवार, टीम के साथी, क्रिकेट विक्‍टोरिया, क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया और ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट एसोसिएशन को शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्‍होंने हमेशा मेरा समर्थन किया और मुझे खेल को प्‍यार करने की अनुमति दी। मैं अपने फैंस को बड़ा धन्‍यवाद देना चाहती हूं, जिन्‍होंने हमेशा मेरा समर्थन किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html